मीडिया सेंटर

श्रम और जनशक्ति विकास पर भारत और कतर के बीच 7वीं संयुक्त कार्य समूह (JWG) की बैठक

मई 06, 2022

श्रम और जनशक्ति विकास पर भारत और कतर के बीच 7वीं JWG बैठक 04-05 मई 2022 को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (ओआईए-1) श्री अनुराग भूषण ने किया और कतर के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रम मंत्रालय के श्रम मामलों के सहायक अवर सचिव महामहिम श्री मोहम्मद हसन अल ओबैदली ने किया।

2. दोनों पक्षों ने श्रम और जनशक्ति की आवाजाही से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की। भारतीय पक्ष ने पिछले वर्षों में कतर द्वारा अपनाए गए प्रगतिशील श्रम सुधार उपायों का स्वागत किया। कतर पक्ष ने कतर में सामाजिक-आर्थिक विकास और बुनियादी ढांचे के निर्माण में भारतीय प्रवासी कार्यबल के योगदान की सराहना की। कतर पक्ष ने श्रम अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों पक्ष भर्ती को सुव्यवस्थित करने और पारस्परिक चिंता के मुद्दों के समयबद्ध समाधान के लिए सहयोग बढ़ाने सहित श्रमिकों की सलामती और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने पर सहमत हुए। इस संदर्भ में दोनों भर्ती पोर्टलों को एकीकृत करने की दिशा में काम करने पर सहमत हुए।

3. कतर के प्रतिनिधिमंडल ने विदेश राज्य मंत्री श्री वी मुरलीधरन और सीपीवी एंड ओआईए के सचिव डॉ औसाफ सईद से मुलाकात की।

4. कतर के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी), दिल्ली का भी दौरा किया। दोनों पक्षों ने कौशल प्रशिक्षण और प्रमाणन में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान किया। यात्रा पर आए प्रतिनिधिमंडल ने अनिवासी केरलवासियों के मामलों (NORKA) के प्रतिनिधियों के साथ भी विचार-विमर्श किया।

5. दोनों पक्ष पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीखों पर कतर में संयुक्त कार्य समूह की बैठक के अगले दौर को आयोजित करने पर सहमत हुए।

नई दिल्ली
मई 05, 2022

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या