लोक सभा
अतारांकित प्रश्न संख्या 5056
दिनांक 01.04.2022 को उत्तर देने के लिए
पासपोर्ट कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी
5056. श्री हिबी ईडन:
क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि:
(क) देश में पासपोर्ट कार्यालयों की कुल संख्या कितनी है और इन कार्यालयों में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत स्वीकृत पदों और रिक्तियों की संख्या सहित कार्यरत कर्मचारियों की राज्य-वार संख्या कितनी है;
(ख) क्या सरकार ने इन रिक्तियों को भरने के लिए कोई उपचारात्मक उपाय किए हैं और यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है और यदि नहीं, तो इसके क्या कारण हैं;
(ग) क्या कोच्चि के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत पीसीसी, पासपोर्ट की मांग करने वाले आवेदनों की संख्या में वृद्धि हुई है और यदि हां, तो गत तीन वर्षों के दौरान तत्संबंधी वर्ष-वार ब्यौरा क्या है;
(घ) क्या सरकार ने इस बात पर ध्यान दिया है कि कोच्चि के आरपीओ में विभिन्न स्तरों पर कर्मचारियों की निरंतर कमी रही है और यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है और विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत अनुमोदित पदों और रिक्तियों की संख्या कितनी है; और
(ङ) क्या सरकार के पास 'सर्वश्रेष्ठ पासपोर्ट कार्यालय' श्रेणी के तहत पुरस्कार पाने वालों के रिकॉर्ड उपलब्ध हैं और यदि हां, तो गत दस वर्षों के दौरान विजेताओं का ब्यौरा क्या है?
उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
(श्री वी. मुरलीधरन)
(क) भारत में 36 पासपोर्ट कार्यालय हैं। केंद्रीय पासपोर्ट संगठन की स्वीकृत संख्या 2741 है और 01.03.2022 तक केंद्रीय पासपोर्ट संगठन (सीपीओ) संवर्ग की वास्तविक कार्य शक्ति 1723 है। 01.03.2022 की स्थिति के अनुसार पासपोर्ट कार्यालयों (राज्य/संघ राज्य क्षेत्र-वार) में विभिन्न स्तरों पर कर्मचारियों की स्वीकृत और कार्यरत कर्मचारियों की संख्या अनुबंध-क
में दी गई है।
(ख) सरकार ने पासपोर्ट कार्यालयों में मौजूदा रिक्तियों को भरने के लिए निम्नलिखित उपाय किए हैं:
कार्यालय सहायकों (एमटीएस), कनिष्ठ पासपोर्ट सहायकों, सहायक अधीक्षकों, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारियों और आशुलिपिकों की भर्ती के लिए मांगपत्रों को नियमित रूप से कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को भेजा जाता है। विभिन्न स्तरों पर 395 पदों की मांग एसएससी से की गई है। कर्मचारी चयन आयोग से हाल ही में 92 डोजियर प्राप्त हुए हैं।
मंत्रालय ने पासपोर्ट कार्यालयों के सुचारू कामकाज के लिए रिक्त अराजपत्रित पदों के लिए अंतरिम उपाय के रूप में एक आउटसोर्स एजेंसी से 347 डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) और 51 मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) को भी नियुक्त किया है।
सीपीओ में विभिन्न ग्रेड में मौजूदा रिक्तियों को भरने हेतु अगले ग्रेड में पदोन्नति के योग्य अधिकारियों के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की नियमित बैठकें हुई हैं।
उप पासपोर्ट अधिकारी और पासपोर्ट अधिकारी के भर्ती नियमों के अनुसार प्रतिनियुक्ति आधार पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
(ग) क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, कोचीन में पीसीसी, पासपोर्ट की मांग करने वाले आवेदनों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है। पिछले तीन वर्षों में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, कोचीन में पीसीसी और पासपोर्ट के लिए प्राप्त आवेदनों की कुल संख्या निम्नानुसार है:
वर्ष
|
प्राप्त कुल आवेदन (पासपोर्ट, पीसीसी, समर्पण प्रमाण-पत्र आदि) |
जारी पीसीसी
|
जारी पासपोर्ट
|
2019 |
5,35,909 |
47,726 |
4,80,873 |
2020 |
2,90,244 |
26,565 |
2,67,274 |
2021 |
4,22,770 |
46,352 |
3,67,890 |
(घ) केंद्रीय पासपोर्ट संगठन में कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या (एसएस) और वास्तविक कार्य शक्ति (डब्ल्यूएस) के बीच अंतर के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों में कार्मिकों की कमी है। वर्तमान में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, कोचीन में विभिन्न स्तरों पर कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या और कार्य क्षमता निम्नानुसार है:
समूह ‘क’
(राजपत्रित) |
समूह ‘ख’
(राजपत्रित) |
समूह ‘ख’
(अराजपत्रित)
और समूह ‘ग’ |
स.स. |
का.क्ष. |
स.स. |
का.क्ष. |
स.स. |
का.क्ष. |
10 |
6 |
24 |
19 |
81 |
24 |
हाल ही में केंद्रीय पासपोर्ट संगठन में नियुक्ति के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) से कनिष्ठ पासपोर्ट सहायक (समूह 'ग') के 92 डोजियर प्राप्त हुए थे, जिनमें से दस नियुक्ति पत्र क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, कोचीन के लिए जारी किए गए हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय कोचीन ने कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए आउटसोर्स एजेंसी से 10 डाटा एंट्री ऑपरेटरों को भी नियुक्त किया है।
(ङ) सरकार ने 2015 से ‘सर्वश्रेष्ठ पासपोर्ट कार्यालय’ पुरस्कार देना आरंभ किया है। विजेताओं का ब्योरा निम्नानुसार है:
वर्ष |
पासपोर्ट कार्यालय |
2015 |
कोचीन |
2016 |
कोचीन |
2017 |
कोचीन |
2018 |
तिरूवनंतपुरम |
2019 |
जालंधर |
2020 |
जालंधर |
2021 |
कोचीन |