विदेश मंत्रालय का मीडिया अभियान
इंडिया ग्लोबल

इंडिया ग्लोबल, जो विदेश मंत्रालय एवं आकाशवाणी (एआईआर) की संयुक्ता पहल है, अनोखा कार्यक्रम है जिसका उद्देश्यो भारत के द्विपक्षीय संबंधों को विशिष्ट् रूप से दर्शाना और रेडियो के श्रोताओं को विश्व के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के करीब लाना है।
इस देश विशिष्ट कार्यक्रम में, हर सप्ताह हमारे राजदूत द्विपक्षीय व्यापार संबंधों, जन दर जन संपर्कों तथा भारतीय डायसपोरा के ताल्लुकों के संबंध में रोचक तथ्यों एवं उपख्यासनों को प्रस्तुत करते हुए किसी विशिष्ट देश के साथ हमारे संबंधों के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताएंगे।
प्रत्येक एपिसोड 8-10 मिनट का होगा तथा प्रत्येक शुक्रवार को शाम 4:30 बजे एआईआर एफएम गोल्ड चैनल (106.4) पर अंग्रेजी में प्रसारित होगा।
इसलिए समस्वरित बने रहें और इंडिया ग्लोबल की दुनिया का भरपूर आनंद लें!
भारत ग्लोबल: रूस पर आकाशवाणी एफएम गोल्ड कार्यक्रम
पॉडकास्ट और डाउनलोड :
इंडिया इज

इंडिया इज ग्लोबल चैलेंज को 2011 में लेांच किया गया जो पूरी दुनिया के लोगों को ऐसे वीडियो एवं फोटो भेजने में समर्थ बनाता है जो भारत के संबंध में उनके निजी अनुभवों एवं विचारों के बारे में बताते हैं। ‘इंडिया इज’ पहल देश की साफ्ट पॉवर का वर्णन करती है जो विदेशों में रहनेवाले लोगों पर किसी देश की संस्कृति के प्रभाव का अंदाजा लगाने में समर्थ बनाती है।
2011 से ‘‘इंडिया इज ग्लोबल चैलेंज’’ ने दो वीडियो चुनौतियों तथा दो फोटोग्राफी चुनौतियों का आयोजन किया है। इन्होंने विश्वको एक विषय - अद्भुत शुद्धता एवं गहराई के साथ अपनी कहानियों एवं क्षणों का खुलासा करना - पर एकजुट किया है। 60 से अधिक देशों के प्रतिभागियों ने अपने सर्वाधिक भारतीय विचारों एवं स्मृतियों में से कुछ को एक दूसरे को दर्शाया है।
‘इंडिया इज’ का सर्वश्रेष्ठ देखने के लिए कृपयाwww.indiais.org
पर जाएं।
‘इंडिया इज की पांचवीं चुनौती ग्लोबल वीडिया चैलेंज 2014 है और इस साल हम पूरे विश्व से कहानियों के लिए दरवाजे पुन: खोल रहे हैं, हालांकि नए विषयों के साथ। हम आपको ऐसे विषयों पर भारत के बारे में 5 मिनट के अपने वीडियो भेजने के लिए आमंत्रित करते हैं जिससे हमें निम्नंलिखित पर प्रेरणा मिलती है:
- ऐसे भारत में आनंद लीजिए जो युवा है
- ऐसे भारत को कैप्चर कीजिए जो कालातीत है
- ऐसे भारत को कुदेरिए जो अज्ञात है
यह प्रतियोगिता 15 जनवरी, 2014 से शुरू हुई है तथा प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2014 है। इसलिए जल्दी कीजिए तथा अपनी इंडिया को कैप्चर कीजिए और हमें अपना वीडियो भेजिए!
इंडिया अफ्रीका - साझा भविष्य

इंडिया अफ्रीका - साझा भविष्य एक अनोखी जन दर जन पहल है जिसका उद्देश्यं प्रतियोगिताओं, अध्येतावृत्तियों, चर्चाओं, कार्यक्रमों, सहयोगात्मक परियोजनाओं एवं सांस्कृतिक विनिमयों के माध्यिम से भारत एवं अफ्रीका के अनेक हितधारकों को आकर्षित करना है।
इंडिया अफ्रीका विदेश मंत्रालय द्वारा समर्थित है तथा आइडिया वर्क्स द्वारा यह प्रबंधित है। इंडिया अफ्रीका इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए अफ्रीका एवं भारत की विभिन्न संस्थाओं के साथ बहुत निकटता से काम करता है।
आगे पढ़ें : www.indiafrica.in