राज्यसभा
अतारांकित प्रश्न संख्या 2019
दिनांक 05.08.2021 को उत्तर देने के लिए
अफगानिस्तान में भारतीय परियोजनाएं
2019. ले. जनरल (डा.) डी.पी. वत्स (रिटा.):
श्री ए. विजय कुमार
क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :
(क) अफगानिस्तान में कितनी बुनियादी ढांचा/विकास संबंधी परियोजनाएं शुरू की गई हैं;
(ख) क्या अफगानिस्तान में तालिबान की गतिविधियों में वृद्धि के कारण कई भारतीय परियोजनाएं विनष्ट हो रहीं हैं और विकास कार्य व्यर्थ हो गया है; और
(ग) क्या अफगानिस्तान में भारतीय निवेश/लोगों को सुनिश्चित करने/सुरक्षित रखने के लिए कोई उपाय किए गए हैं?
उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
(श्री वी. मुरलीधरन)
(क) से (ग) भारत ने अफगानिस्तान को 3 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक की मानवीय और विकास सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है, जिसके तहत 2001 से 500 से अधिक बुनियादी/विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं। पूर्ण की गईं परियोजनाएं अफगानिस्तान सरकार को सौंप दी गई हैं।
सरकार सतर्क है और उत्पन्न सुरक्षा स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। हम भारतीय निवेश, चल रही परियोजनाओं और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए अफगानिस्तान सरकार के संपर्क में हैं।
अफगानिस्तान स्थित भारतीय मिशन और केन्द्र अफगानिस्तान में भारतीय नागरिकों को सभी प्रकार की आवश्यक सहायता दे रहा है। भारतीय नागरिकों के लिए नियमित रूप से सुरक्षा परामर्शी जारी की जाती हैं। जुलाई 2021 में सुरक्षा उपाय के रूप में, कंधार स्थित हमारे कोंसुलावास से भारतीय कर्मियों को अस्थायी रूप से वापस बुला लिया गया है।
***