हौथियों द्वारा जब्त किया गए संयुक्त अरब अमीरात के ध्वजांकित जहाज रवाबी के भारतीय नाविकों पर के बारे में मीडिया के प्रश्नों के उत्तर में, आधिकारिक प्रवक्ता श्री अरिंदम बागची ने कहा:
"भारत सरकार 2 जनवरी, 2022 को हौथियों द्वारा होदेइदाह (यमन) के बंदरगाह से संयुक्त अरब अमीरात के ध्वजांकित जहाज रवाबी को जब्त करने के बाद के घटनाक्रम की बारीकी से निगरानी कर रही है। हम जहाज का संचालन करने वाली कंपनी के संपर्क में हैं और हमें सूचित किया गया है कि जहाज पर सवार 11 चालक दल के सदस्यों में से सात भारतीय हैं। हमें कंपनी और अन्य स्रोतों से भी जानकारी मिली है कि सभी भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। भारत सरकार उनकी शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रही है। हम हौथियों से चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करने और उन्हें तुरंत रिहा करने का आग्रह करते हैं। भारत यमन में हाल ही में लड़ाई तेज होने से चिंतित है और उसे उम्मीद है कि यमन मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए सभी पक्ष वार्ता के लिए एक साथ आएंगे ।”
नई दिल्ली
जनवरी 11, 2022